बस्तर ,16 फरवरी 2023 (ए)। बस्तर संभाग में बीजेपी नेताओं के निर्मम हत्या को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने वीडियो बीते जारी करते हुए कहा राज्य में कांग्रेस की सरकार भूपेश बघेल की सरकार षड़यंत्र पूर्वक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की हत्या करवा रही है। और छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट है. छत्तीसगढ़ की भूमि को रक्त रंजित करने का प्रयास किया जा रहा है. छत्तीसगढ़ को अपराध का गढ़ बना दिया गया है। ऐसे में ये बताता है की आज राज्य की कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल की सरकार विपक्ष से कितनी दरी हुई है। अलोकतांत्रिक कदम भूपेश बघेल की सरकार उठा रही है। भूपेश बघेल को न तो संविधान पर भरोसा है न ही लोकतंत्र पर भरोसा है। सरकार आज डरी हुई है। लेकिन छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर में आज बड़ा प्रदर्शन कर रही है। वही कल पूरे छत्तीसगढ़ में चक्काजाम आन्दोलन करने वाली है। मुख्यमंत्री बघेल को याद रखना चाहिए 2003 से पहले जो सरकार बनी थी। छत्तीसगढ़ में उसने भी इसी तरह से अलोकतांत्रिक कदम उठाये थे। जिसे छत्तीसगढ़ की जनता ने उखाड़ फेंका था। भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की भूमिका निभाएगी पुरे दमदारी से निभाएगी।
बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ,बस्तर प्रभारी संतोष पांडे, भाजपा महामंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रदर्शन प्रारंभ हो गया है। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur