Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा ने बढ़ाया तनाव

Share


रायपुर@छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हेल्पलाईन नंबर जारी
सुलझाएंगे परीक्षा से जुड़ी समस्या
रायपुर,13 फ रवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी और हायर सेकेण्डरी व्यावसायिक परीक्षाओं के संदर्भ में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 21 फरवरी से हेल्पलाईन-2023 प्रारंभ की जा रही है।
विद्यार्थी , शिक्षक और अभिभावक रविवार एवं अवकाश दिवस को छोड़कर प्रातः 10.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हेल्पलाइन में मंडल के टोल फ्री नं. 18002334363 पर अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं का निराकरण
माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि हेल्पलाइन में मनो चिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक, विषय-विशेषज्ञ एवं मंडल के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। मनोवैज्ञानिक, मनोचिकित्सक, शैक्षिक अभिप्रेरक परीक्षार्थियों के परीक्षा भय, परीक्षा तनाव संबंधी समस्याओं का निराकरण कर परामर्श देंगे। विषय-विशेषज्ञ आगामी दिवस को होने वाली विषय की परीक्षा से संबंधित समस्याओं( श्चह्म्शड्ढद्यद्गद्व) का निराकरण करेंगे और मंडल के अधिकारी मंडल से संबंधित समस्याओं का समाधान करेंगे।


Share

Check Also

कोरिया/सोनहत@घटनास्थल पर आरोपियों से पूछताछ, 4 गिरफ्तार,3 फरार • धारा 163 लागू • खनिज विभाग और प्रशासन की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल

Share कोरिया तिहरा हत्याकांड: ‘लाल रेत’ के खूनी खेल में तीन मौतें, जलती फॉर्च्यूनर ने …

Leave a Reply