इंदौर,13 फ रवरी 2023 (ए)। तेजाजी नगर में ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट का मामला सामने आया है। यहां रहवासियों ने पुलिस को सूचना दी थी। बाद में थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा और तीन युवतियों सहित मुख्य आरोपी को पकड़कर थाने ले आया। एसीपी आशीष पटेल के मुताबिक लिंबोदी फेस तीन के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट की सूचना पर छापामार कार्रवाई की गई। इस मामले में पुलिस ने यहां से तीन युवतियों के साथ आरोपी जाहिद खान को गिरफ्तार किया है। एसीपी के मुताबिक पकड़ी गई लड़कियों में से एक लड़की उज्बेकिस्तान की है। जिसके डॉक्यमेंट जब्त कर उसे पूछताछ के लिए थाने लाया गया है। पूछताछ में सामने आया कि जाहिद की पत्नी ब्यूटी पार्लर का संचालन करती है। उसके साथ ही वे आसपास क हाइवे की होटलों में लड़कियों के सप्लाय करते हैं। ये दोनों वाट्सएप पर लड़कियों की फोटो भेजकर चुनिंदा कस्टमर्स को ही फ्लैट पर बुलाते हैं। उज्बे किस्तान की युवती को वह अन्य लड़कियों की मदद से इंदौर लेकर आया था। यहांउसे बतौर मेहमान बनाकर रखा हुआ था। पुलिस ने जाहिद के साथ उसकी पत्नी को भी आरोपी बनाया है। इसके साथ ही दो अन्य युवतियों से भी पूछताछ की जा रही है। वह दूसरे प्रदेश और शहर की रहने वाली है। जादि के खिलाफ खंडवा और खरगोन में भी अपराध के केस दर्ज हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur