रायपुर,@बीजेपी नेताओं की हत्याओं पर सीएम बघेल का रिएक्शन

Share



रायपुर,12 फ रवरी 2023 (ए)। बस्तर में भाजपा नेताओं की हो रही हत्याओं को लेकर माहौल गर्म है। बीते दिनों नक्सलियों ने कई नेताओं की घर में घुसकर हत्या की है। भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। अब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है, भाजपा चाहे तो इन हत्याओं की जांच एनआईए केंद्रीय अन्वेषण अभिकरण से करा ले, उन्हें कोई ऐतराज नहीं है।
भेंट-मुलाकात से लौटे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर हेलीपैड पर पत्रकारों से बात की। भाजपा के आरोपों से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा, नक्सली घटना से तो इन्कार नहीं कर रहे हैं ना। भीमा मंडावी जी की हत्या हुई उसमें हमारी पुलिस जांच कर रही थी। इन्होंने एनआईए भेजा। एनआईए की रिपोर्ट में क्या आया, यह किसी को पता है। अब इस घटना को चाहे तो एनआईए ले सकती है। वह तो बिना राज्य सरकार की सहमति के भी लेती है। उनसे करा लें जांच हमको कोई ऐतराज नहीं है। सेंट्रल एजेंसी से जांच करा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि नक्सली कमजोर हो गए हैं। इसकी वजह से इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, नक्सलियों ने अपनी रणनीति बदली है। वे पहले हमला करते थे। अब घर जाकर हत्या कर रहे हैं। इसका मतलब यह है कि उनकी ताकत कम हुई है। वे कमजोर हुए हैं और सिमट भी गए हैं। आप रिकॉर्ड निकालकर देखेंगे तो हमने लगभग 600 गांव नक्सलियों से खाली कराया है। यह हमारे वीर बहादुर जवानों की ताकत है। वहां 300 स्कूल फिर से प्रारंभ किए हैं जो भाजपा शासनकाल में बंद हो गए थे। आंकड़े आप देखेंगे तो पाएंगे कि पिछले साल सबसे कम नागरिक हताहत हुए हैं। सबसे कम हथियार लूटने की खबर है। सबसे कम हमारे जवानों के हताहत होने की खबर है। इस तरह देखें तो नक्सलवाद काफी पीछे हटा है और यह हमारे विश्वास, विकास और सुरक्षा की नीति से संभव हुआ है।
मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिंदुत्व को लेकर मोदी-योगी पर शंकराचार्य के बयान को सही बताया है। उन्होंने कहा, ये धर्म के नाम पर वोट भर ले सकते हैं। उनके हित में कोई काम नहीं कर सकते। हिंदू और हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने का काम किया। सरकार में आये, एक बार नहीं दो बार आये, लेकिन हिंदुओ को मिला क्या? महंगाई, बेरोजगारी, नफरत, हिंसा! इसके अलावा मिला क्या इस देश को? ये कभी गाय माता की जय बोलते हैं, गाय माता के नाम पर वोट भी ले लेते हैं, लेकिन सेवा के नाम पर जीरो। गौ माता की सेवा तो यहां कांग्रेस की सरकार कर रही है। निरंतर यह कोशिश कर रहे हैं कि इसको और बेहतर कैसे कर सकते हैं।


Share

Check Also

बीजापुर@नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग के दौरान एक नक्सली गिरफ्तार

Share कब्जे से विस्फोटक सामग्री बरामद बीजापुर,27 अप्रैल 2024 (ए)। जिले में चलाये जा रहे …

Leave a Reply

error: Content is protected !!