Breaking News

हैदराबाद@दिल्ली शराब मामले में सीबीआई की एक और कार्रवाई

Share


तेलंगाना के सीएम केसीआर की बेटी का सीए गिरफ्तार
हैदराबाद , 08 फरवरी, 2023 (ए)। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता के साथ पूर्व में काम करने वाला एक चार्टर्ड अकाउंटेंट को दिल्ली शराब नीति मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। समाचार एजेंसी एएनआई ने बताया कि गोरंटला को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
बुचुबाबू गोरंटला को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी एमएलसी कविता का पूर्व सहयोगी माना जाता है, जिनका नाम पहले ही मामले में घसीटा जा चुका है। एजेंसी ने कहा कि नीति (एक्साइज पॉलिसी) ने हैदराबाद के थोक और खुदरा लाइसेंसधारियों और उनके लाभार्थी मालिकों को ‘गलत लाभ’ पहुंचाया।
यह पहली बार नहीं है जब सीए का नाम इस मामले में सामने आया है। साल 2022 में अरविंद नगर के डोमलगुडा स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा छापा मारा गया था क्योंकि उन्होंने कविता सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों के निजी लेखा परीक्षक के रूप में कार्य किया था।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply