मांगा सभी बैंकों से दिए लोन और निवेश का पूरा ब्यौरा
नई दिल्ली,02 फ रवरी 2023(ए) । हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। जिसकी वजह से अडानी ग्रूप की दौलत में भी तेजी से कमी आ रही है। अडानी अमीरों की सूची में तीसरे नंबर से अब 15 वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
शेयर मार्केट में जारी हलचल के बीच अब आरबीआई भी एक्टिव हो गया है। समाचार मुताबिक आरबीआई ने सभी बैंकों से अडानी ग्रूप और उनकी कंपनियों को दिए कर्ज और निवेश का पूरा ब्यौरा मांगा है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है।
हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में अडानी ग्रुप के ऊपर उठाए सवाल को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में जांच की मांग को लेकर जमकर हंगामा हुआ। जिसके बाद दोनों सदनों की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।
अडानी ग्रूप द्वारा अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड का एफ पीओ वापस लेने के बाद ग्रूप की कंपनियों के शेयरों में लगातार गिरावट जारी है। एफपीओ वापस लेने के बाद अडानी ग्रुप निवेशकों के 20 हजार करोड़ रुपये लौटाने का फैसला लिया है।
इसलिए एफ पीओ लिया वापस
अडानी ग्रूप का 20,000 करोड़ का एफ पीओ 27 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 31 जनवरी को बंद हुआ। इसका प्राइस बैंड 3,112-3,276 रुपए प्रति शेयर रखा गया था। बुधवार को अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर गिरकर 2,179.75 पर बंद हुआ था। शेयर में आई जबरदस्त गिरावट के कारण ही अडानी ग्रूप ने एफ पीओ वापस लेने का फैसला लिया है।
क्या बोले गौतम अडानी
एफ पीओ रद्द करने के बाद गौतम अडानी ने अपने बयान का एक वीडियो जारी किया है। जिसमें उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते स्टॉक में हुए उतार-चढ़ाव के बावजूद कंपनी के बिजनेस और उसके मैनेजमेंट में आपका भरोसा हमारे लिए आश्वासन देने वाला है। मेरे लिए मेरे निवेशकों का हित सर्वोपरि है।
निवेशकों को संभावित नुकसान से बचाने के लिए हमने एफ पीओ वापस ले लिया है। बोर्ड ने महसूस किया कि एफ पीओ के साथ आगे बढ़ना नैतिक रूप से सही नहीं होगा। भविष्य में होने वाले किसी फाइनेंशियल लॉस से इन्वेस्टर्स को बचाने के लिए बोर्ड ने तय किया है कि इस एफ पीओ के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे। हमारे इस फैसले से हमारे मौजूदा ऑपरेशंस और भविष्य की हमारी योजनाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
Check Also
लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…
Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur