Breaking News

कोरबा,@थाना कुसमुंडा के ग्राम रंगबेल प्राथमिक स्कूल में चलाया गया निजात जागरूकता अभियान

Share


कोरबा,25 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत थाना कुसमुंडा प्रभारी राजेश जांगड़े द्वारा प्राथमिक स्कूल रंगबेल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई ढ्ढ विद्यार्थियों से अपील किया गया की स्वयं भी नशे से दूर रहना है और अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना है । साथ ही छ ग शासन द्वारा संचालित हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को सामान्य कानून की जानकारी , गुड टच बैड टच , अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी, यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां दी गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@दवाओं की उपलब्धता पर भी उठे सवाल

Share अम्बिकापुर,18 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा औषधि विक्रेता संघ ने जिले में दवाओं की सीमित …

Leave a Reply