Breaking News

सूरजपुर@सम्मेलन में श्रमिकों को दी गई उनके अधिकारों एंव कानूनों की जानकारी

Share


सूरजपुर,२4 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। मंगलवार को श्रम कल्याण मण्डल द्वारा औद्योगिक क्षेत्र गिरवरगंज के हाई स्कूल ग्राउण्ड में सविप्रा अध्यक्ष व प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं श्रम कल्याण मण्डल के अध्यक्ष शफ़ी अहमद के अध्यक्षता में विशाल श्रमिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रमिको के हित एवं उनके अधिकारो के बारे में बहुत सारी मुख्य बाते बताई गई साथ ही श्रमिकों के हित में बनाए गए क¸ानून एवं अधिनियमों को उनको अवगत कराया गया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े,जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े,लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष रामकृष्ण ओझा सहित अन्य वक्ताओं ने अपना उद्बोधन दिया एक बड़ी संख्या में श्रमिकों ने कार्यक्रम में हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश दनोदिया,जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया,रामचन्द्र यादव,जिला पंचायत सदस्य उषा सिंह,अनुपम फि़लीप,प्रदेश कांग्रेस सदस्य ज़फ़र हैदर,आनंद कुवर,आशीष यादव,जगलाल सिंह,बिहारी लाल कुलदीप,संजय डोसी,नरसिंह नारायण,चंदन सिंह,अविनाश यादव,आकाश साहू,नैतिक अग्रवाल,अनुराग डालमिया,संतोष गुप्ता,नवीन अग्रवाल,जाकेश राजवाड़े,विजय राजवाड़े एवं हज़ारो के तादाद में श्रमिक व ग्रामवासी उपस्थित थे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply