Breaking News

कोरबा,@पुलिस सिविल लाइन रामपुर के द्वारा चलाया गया निजात जागरूकता अभियान

Share

कोरबा,22 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देश पर कोरबा जिले में अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान संचालित किया जा रहा है । इस अभियान के अंतर्गत रामपुर पुलिस सिविल लाइन थाना के द्वारा जैन इंटरनेशनल स्कूल गोढ़ी स्कूल में विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अवैध नशे से होने वाले वाले नुकसान के बारे में बताकर नशा मुक्त समाज एवं परिवार बनाने की अपील की गई ढ्ढ विद्यार्थियों से अपील किया गया की स्वयं भी नशे से दूर रहना है एवं अपने परिवार व आसपास कोई नशा करता हो तो उसको नशे के नुकसान के बारे में बता कर नशा छोड़ने हेतु प्रेरित करना है । साथ ही छ ग शासन द्वारा संचालित हमर बेटी हमर मान के अंतर्गत छात्र, छात्राओं को सामान्य कानून की जानकारी, गुड टच बैड टच ,अभिव्यक्ति ऐप की जानकारी, यातायात नियमों का पालन करने सहित विभिन्न कानूनी जानकारियां भी दी गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply