Breaking News

नई दिल्ली@राजधानी के एयरपोर्ट में पकड़ाया 4 करोड़ रूपये कैश

Share


पुलिस और सुरक्षा एजेंसी कर रही पूछताछ
नई दिल्ली,22 जनवरी 2023 (ए)। दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर करोड़ो रुपये पकड़े गये हैं। अब तक की प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट से कुल चार करोड़ रुपये के नोट मिले हैं। दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया है कि दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के कार्गो टर्मिनल पर एक पैकेज की स्कैनिंग के दौरान 4 करोड़ रुपये सीज किये गये हैं। सीज किये गये कैश की गिनती जा रही है। इस मामले में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ आगे की जांच कर रही है
कुछ मीडिया रिपोर्ट में इसे लेकर बताया जा रहा है कि नोटों की यह गड्डियां दिल्ली से केरल भेजी जा रही थीं। कहा जा रहा है कि दिल्ली की ही एक कंपनी इन पैसों को केरल भेज रही थी। यह भी कहा जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने फिलहाल कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है। बरामद किये गये कैश को लेकर इन लोगों से दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसी भी पूछताछ कर रही है।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply