Breaking News

कोरबा@देशी शराब के अंदर मेंढक मिलने से मचा हड़कंप

Share


कोरबा ,18 जनवरी 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में देशी शराब की बोतल में मेंढक मिलने से हड़कंप मच गया है. यहाँ के हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देशी शराब दुकान में शराब लेने गए 2 दोस्तों को सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला. जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
आपको बता दें कि, हरदी बाजार कॉलेज चौक स्थित देशी शराब दुकान में मनगांव में रहने वाले दो युवक शराब पीने पहुंचे थे. दोनों मदिरा दुकान से लेकर घर आए और जैसे ही शराब गिलास में डाली तो सीसी के अंदर मरा हुआ मेंढक तैरता हुआ दिखा.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply