पीएम मोदी ने बजट के लिए अर्थशास्ति्रयों से लिए सुझाव
नई दिल्ली 13 जनवरी, 2023 (ए)। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू होकर 6 अप्रैल तक चलेगा। उक्त जानकारी केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट करके दी। सामान्य अवकाश के साथ 66 दिनों में कुल 27 बैठकें आयोजित की जाएंगी। संसद का अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा। जोशी ने कहा कि अमृत काल के बीच राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव, केंद्रीय बजट और अन्य मदों पर चर्चा के लिए उत्सुक हूं। उन्होंने बताया कि बजट सत्र 2023 के दौरान अवकाश 14 फरवरी से 12 मार्च तक रहेगा, ताकि विभाग संबंधित संसदीय स्थायी समितियां अनुदान मांगों की जांच कर सकें और अपने मंत्रालयों और विभागों से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर सकें।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश करेंगी। बजट सत्र की शुरुआत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा संसद के सेंट्रल हॉल में लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करने से होगी। पिछले साल जुलाई में राष्ट्रपति बनने के बाद से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में यह पहला संबोधन होगा।?
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur