Breaking News

पटना @तेज रफ्तार ट्रक के साथ टक्कर में एक ही परिवार के आठ लोगों की दर्दनाक मौत

Share


पटना ,10 जनवरी 2023 (ए) । बिहार के कटिहार जिले में ट्रक की चपेट में आने से एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई। मृतक खेरिया गांव के रहने वाले थे और बीती रात हादसे के दौरान कटिहार रेलवे स्टेशन जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इलाके में विजिबिलिटी कम थी। इस दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में ट्रक आया, जिसके चलते यह हादसा हुआ।
खोरा थाने के एसएचओ रूपक रंजन सिंह ने कहा कि पीडि़तों की मौके पर ही मौत हो गई। सिंह ने कहा, हमने शवों को बरामद कर लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों के परिवार के अन्य सदस्यों को दुर्घटना के बारे में सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि मरने वाले आठ लोगों में दो बच्चे हैं।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply