Breaking News

नई दिल्ली@बड़ी लापरवाही! एयरपोर्ट पर 50 यात्रियों को छोड़कर उड़ गई गो एयर की फ्लाइट

Share


नई दिल्ली,10 जनवरी 2023 (ए) । आए दिन आ रही फ्लाइट्स से जुड़ी खबरें सुर्खियों बटोर रही हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा मामला सामने आया है, जो हैरत में डालने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विमानन कंपनी गो फर्स्ट की फ्लाइट सोमवार को 50 से अधिक यात्रियों के बिना ही रवाना हो गई।
गो एयर इस मामले में अपनी इंटरनल जांच कर रहा है। ये घटना कल की है। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ही छूट गए इन सभी 50 पैसेंजर्स को गो एयर ने दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने गो एयर से इस पूरे मामले में रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के बाद डीसीजीए जरूरी एक्शन ले सकता है।
कई यात्रियों ने बाद में विमानन कंपनी पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया और इस मामले में हुए ट्वीट कर जानकारी दी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बेंगलुरु से दिल्ली जा रही गो फर्स्ट फ्लाइट जी8116 सोमवार को सुबह 6.30 बजे बेंगलुरु हवाईअड्डे से रवाना हुई। कई सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक, विमान 54 यात्रियों के बिना ही उड़ान भर गया। ये यात्री रनवे पर बस में ही बैठे रह गए।
एक सोशल मीडिया यूजर ने बेंगलुरु एयरपोर्ट का वीडियो शेयर कर कहा कि ‘गो फर्स्ट की बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली जी 8116 फ्लाइट 54 यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई। फ्लाइट में इन 54 यात्रियों का सामान सवार था। लेकिन इन यात्रियों को लिए बिना ही विमान ने उड़ान भरी।’


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply