Breaking News

मेरठ @गैंगस्टर की करोड़ड़ों की संपत्ति को पुलिस ने किया जब्त

Share


मेरठ ,09 जनवरी 2023 (ए)। मेरठ पुलिस ने इंटरनेशनल गौ तस्कर और गैंगस्टर अकबर बंजारा की संपत्ति जब्त कर ली है. पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए उसकी 6 करोड़ 30 लाख रुपए के तीन मंजिला मकान को जब्त किया है. मेरठ पुलिस अब तक बंजारा गैंग की 45 करोड़ से ऊपर की संपत्ति को जब्त कर चुकी है. दरअसल, मेरठ के फलावदा का रहने वाला अकबर बंजारा इंटरनेशनल गौ तस्कर था. पुलिस ने उसके ऊपर ढाई लाख रुपए का इनाम रखा था. वह पिछले साल मेरठ में अपने दो भाइयों सलमान बंजारा और शमीम बंजारा के साथ पकड़ा गया.
फिर असम में पुलिस से भागने के दौरान अकबर और सलमान मुठभेड़ में मारे गए. इसके बाद मेरठ पुलिस लगातार बंजारा गैंग के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. गौ तस्करी के साथ-साथ फलावदा थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत शमीम पर मुकदमा दर्ज किया गया था. पुलिस ने उसके घर के बाहर नोटिस भी लगा दिया है. इसके साथ ही आज सोमवार को नौचंदी थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर सेक्टर-10 स्थित 6 करोड़ 30 लाख के मकान को जब्त किया गया है. इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था.


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply