Breaking News

लखनऊ @बीजेपी के नेता व पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन

Share


लखनऊ , 08 जनवरी 2023 (ए)। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल केसरी नाथ त्रिपाठी का रविवार यानी आज निधन हो गया है। त्रिपाठी ने 89 साल की उम्र में अपने प्रयागराज स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। शनिवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन आज उन्होंने लखनऊ पीजीआई ले जाने वाले थे।
दो दिन पूर्व ही पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी को प्रयागराज स्थित एक्यूरा क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल से घर लाया गया था। वहां चिकित्सक उनपर नजर रखे हुए थे। उन्हें ऑक्सीजन के साथ ही पेय पदार्थ भी नली की मदद से दिया जा रहा था।
शनिवार को दिक्कत बढ़ने के बाद चिकित्सकों ने लखनऊ ले जाने की सलाह दी थी। परिवार के सदस्यों ने बताया कि आज उन्हें पीजीआई लखनऊ ले जाने की तैयारी थी। लेकिन उससे पहले ही उनका निधन हो गया।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply