पुलिस ने 19 तक रिमांड पर लिया
हावड़ा , 08 जनवरी 2023 (ए)। कोलकाता पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने हावड़ा में दो आतंकियों को पकड़ा है। इनका संबंध कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से रहा है। इन्हें शुक्रवार को ही पकड़ा गया था। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया गया है जहां से 19 जनवरी तक के लिए पुलिस रिमांड पर ले लिया गया है। पाकिस्तान समेत मध्य पूर्व के कई देशों के हैंडलर उनके संपर्क में थे। पुलिस गिरफ्तार दोनों को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें से एक का नाम मोहम्मद सद्दाम है जो टिकियापाड़ा के आफताबुद्दीन मुंसी लेन का रहने वाला है।उसने एमटेक किया है। दूसरे का नाम सईद हुसैन है। सूत्रों के मुताबिक दोनों हावड़ा में लोगों का ब्रेनवॉश कर रहे थे और देश विरोधी गतिविधियों के लिए उकसा रहे थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur