Breaking News

जम्मू @जम्मू-कश्मीर : डांगरी हमले में शामिल 2 आतंकी बालाकोट में ढेर

Share


जम्मू , 08 जनवरी 2023(ए)। जम्मू-कश्मीर के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास जारी अभियान में दो आतंकवादी मारे गए हैं। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। सेना ने कहा, बालाकोट में सीमा बाड़ पर तैनात सतर्क सैनिकों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है।
भारतीय सेना की यूनिट व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने ट्विटर पर बताया, ढांगरी हमले में शामिल आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन जारी है। बालाकोट में सीमा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने अब तक 2 आतंकवादियों का पता लगाकर उन्हें मार गिराया है। इसी के साथ पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई और ऑपरेशन अब भी जारी है। बता दें कि धंगरी इलाके में हुए आतंकी हमले में दो नाबालिगों सहित छह लोग मारे गए थे।
इससे पहले, आतंकी हमले के सिलसिले में पूछताछ के लिए कम से कम 18 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। अधिकारियों ने शनिवार (7 जनवरी) को बताया कि हमलावरों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मामले की गुत्थी सुलझ जाएगी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply