Breaking News

रायपुर@वरिष्ठ नेता व महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन

Share


रायपुर, 07 जनवरी 2023 (ए)। जांजगीर-चांपा जिले से एक दुखद खबर आई है यहां कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर का निधन हो गया है।
उनके निधन की खबर आते ही पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रदेश के कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मिली जानकारी के अनुसार, छग राज्य महिला आयोग की सदस्य शशिकांता राठौर अपने घर के पास टहल रही थी। इसी दौरान उनको अचानक अटैक आ गया।
अटैक आने के बाद तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं जानकारी के अनुसार शशिकांता राठौर का डायलिसिस भी चल रहा था।


Share

Check Also

कोरिया/रायपुर,@ आयुष चिकित्सकों के हक की बुलंद आवाज,डॉ. भुवन भास्कर साहू ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Share संविदा पद बढ़ाने और 2022 से लंबित नियमित भर्ती शुरू करने की मांग, कहा-आयुष …

Leave a Reply