Breaking News

रायपुर/बिलासपुर@पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कैदी फ रार

Share


रायपुर/बिलासपुर , 06 जनवरी 2023 (ए)। राजधानी रायपुर और न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस को चकमा देकर कैदी फरार हो गए. बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया है।
वहीं रायपुर में आरोपी को इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां से वह फरार हो गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, गंभीर मारपीट के मामले में कैदी सुनील कुमार को दुर्ग न्यायालय से पेशी कराकर बिलासपुर लाया जा रहा था. कैदी बिलासपुर केंद्रीय जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था. बंदी को शिवनाथ एक्सप्रेस से बिलासपुर लाया जा रहा था. इस दौरान सिलयारी स्टेशन के पास पुलिस को चकमा देकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया. जीआरपी पुलिस फरार कैदी की तलाश में जुटी है. वहीं इस मामले में ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक देवचरण मरावी, आरक्षक विकास कुर्रे पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।


Share

Check Also

जशपुरनगर@सफलता की कहानी : विश्व मात्सि्यकी दिवस पर अंबिकापुर में संभाग स्तरीय कार्यक्रम में जिले के 70 मत्स्य पालक किसानों ने लिया हिस्सा

Share मछली पालन,झींगा पालन एवं तिलापिया पालन की आधुनिक तकनीकों और शासकीय योजनाओं की दी …

Leave a Reply