Breaking News

जोधपुर@बस और ट्रक में भिड़ड़ंत में 4 की मौत

Share


जोधपुर , 06 जनवरी 2023 (ए)। राजस्थान के जोधपुर में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक बस और ट्रक में भिड़ंत हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग गंभीर घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया है। यह हादसा मथानिया बाईपास के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार, सवारियों से भरी बस जोधपुर से चांडी जा रही थी। इसी बीच मथानिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से बस की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसा इतना भीषण था कि बस की केबिन में लोग बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने गाçड़यां रोकीं और लोगों को बाहर निकाला।
शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि बस 45 सीटर थी। बस पूरी तरह सवारियों से ओवरलोड थीं। हादसे के बाद खून से लथपथ घायल सड़क पर ही बैठ गए और दर्द से तड़पते रहे। स्थानीय लोगों ने पिकअप से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर हिमांशु गुप्ता और पुलिस उपायुक्त (पूर्व) डॉ. अमृता दुहन मौके के पर पहुंचे। वहीं लोहावट विधायक किशनाराम विश्नोई अस्पताल पहुंचे।


Share

Check Also

वॉशिंगटन डीसी/तेहरान@होर्मुज में तेल टैंकर समुद्री माइन से टकराया…जहाज में आग लगी

Share वॉशिंगटन डीसी/तेहरान,26 जुलाई 2026। होर्मुज स्ट्रेट में एक तेल टैंकर समुद्री माइन से टकरा …

Leave a Reply