Breaking News

अंबिकापुर@घरेलू विवाद पर कलयुगी पुत्र ने मां को बेदम पीटा,इलाज के दौरान मौत

Share


अंबिकापुर , 05 जनवरी 2023 (घटती-घटना)। घरेलू विवाद पर कलयुगी पुत्र ने अपनी मां की लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार श्रीबाई पति रामलखन गोड़ उम्र 45 वर्ष सूरजपुरर जिले के रामानुजनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। बुधवार की दोपहर घर में थी। पति मवेशी चराने बाहर गया था। घर में बेटा बनारसी गोड़ था। इस दौरान मां बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में आकर पुत्र ने मां की लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई और घर के सिढ़ी के पास अचेत पड़ी थी। शाम को मवेशी चराकर पति घर आया तो देखा की पत्नी सिढ़ी के पास अचेत है। उसे लगा की संभवत: सिढ़ी से गिर गई होगी। उसे इलाज के लिए सूरजपुर अस्पताल ले गया। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply