Breaking News

प्रयागराज@अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता बसपा में हुई शामिल

Share


प्रयागराज , 05 जनवरी,2023 (ए)। पूर्व सांसद और माफिया डॉन अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन आज बहुजन समाज पार्टी में शामिल होंगी। उम्मीद की जा रही है कि शाइस्ता परवीन बसपा के टिकट पर आगामी नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए चुनाव लड़ेंगी। पार्टी सूत्रों ने दावा किया कि अतीक के परिवार के कुछ अन्य सदस्यों के भी बसपा की प्राथमिक सदस्यता लेने की उम्मीद है।
शाइस्ता परवीन ने इस कदम की पुष्टि करते हुए कहा कि वह गुजरात की साबरमती जेल में बंद अपने पति से सलाह-मशविरा करने के बाद बसपा में शामिल हुई।
उन्होंने कहा, मैंने पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा प्रमुख मायावती से भी बात की है और पार्टी में शामिल होने के बाद 15 जनवरी को उनसे मिलूंगी।


Share

Check Also

लखनऊ@15 मौतों वाली बिल्डिंग पर बड़ा एक्शन100 पुलिसकर्मियों की निगरानी में ढहाई जा रही इमारत…

Share लखनऊ,25 जुलाई 2026। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज क्षेत्र स्थित उस कुख्यात …

Leave a Reply