नई दिल्ली 04 जनवरी,2023 (ए)। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। ऐसे में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का चुनाव जल्द कराना चाहती है और इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है । अटकलें लगाई जा रही हैं कि चुनावी रूप से व्यस्त साल 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा संगठन से सरकार तक कई बड़े बदलाव कर सकती है। कहा जा रहा है कि भाजपा कुछ मंत्रियों को और खासतौर से चुनावी राज्यों के मंत्रियों के पार्टी का काम सौंप सकती है।
भाजपा के कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक यहां 16-17 जनवरी को होगी और इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के कार्यकाल विस्तार को मंजूरी दी जा सकती है। हालांकि नड्डा के कार्यकाल विस्तार पर संशय भी है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि हो सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी इस बार किसी और को सौंपी जाए और इसके लेकर कुछ नाम चर्चा में चल रहे हैं।
ये नाम भी रेस में
अटकलें हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी अगले अध्यक्ष बन सकते हैं। प्रधान को पार्टी में संकटमोचक की तरह ही देखा जाता है। पीएम मोदी कई बार उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंप चुके हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के लेकर सरकार जब संघर्ष कर रही थी, तब तत्कालीन शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल को हटाकर प्रधान को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा पार्टी राज्यसभा सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के नाम पर भी विचार कर सकती है। साल 2019 में भी मौजूदा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बाद अध्यक्ष पद का बड़ा दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पार्टी ने नड्डा को जिम्मेदारी दी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur