Breaking News

बाराबंकी @पांच करोड़ रुपये के मॉर्फिन के साथ दो गिरफ्तार

Share


बाराबंकी 04 जनवरी,2023 (ए)। बाराबंकी के जहांगीराबाद पुलिस सर्कल से पांच करोड़ रुपये मूल्य के पांच किलो. मॉर्फिन के साथ दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। मोहम्मद कलीम और विरजू उर्फ बृजलाल गौतम के रूप में पहचाने गए आरोपी मोटरसाइकिल पर प्लास्टिक के पैकेट में लिपटे मॉर्फिन ले जाते पाए गए।
दोनों को पुलिस ने उस समय पकड़ा जब वे मॉर्फिन सप्लाई करने सीतापुर जा रहे थे।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आशुतोष मिश्रा ने कहा कि उनके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एएसपी ने कहा कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान खुलासा किया कि उनका गिरोह बाराबंकी, सीतापुर, लखनऊ और अन्य आसपास के जिलों में मॉर्फिन की तस्करी में शामिल था।
उन्होंने कहा कि उनके एक साथी सूफियान ने मॉर्फिन तैयार करने के लिए कच्चे माल की व्यवस्था की थी।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply