Breaking News

कोलकाता @वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव,चार दिन पहले मोदी ने दिखाई थी हरी झंडी

Share


कोलकाता 03 जनवरी,2023(ए)। चार दिन पहले ही शुरू की गई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमवार देररात पथराव हुआ। ट्रेन न्यू जलपाईगुड़ी से हावड़ा लौट रही थी। मालदा जिले के कुमारगंज के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके गए। इस पथराव से ट्रेन के -13 कोच के गेट के शीशे में दरार भी आ गई। 30 दिसंबर, 2022 को हावड़ा और न्यू जलपाईगुड़ी के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर इसका विधिवत संचालन शुरू किया था।इससे पहले भी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव की घटनाएं हुई हैं। 15 दिसंबर 2022 को छत्तीसगढ़ में नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर पत्थर फेंके गए थे, इसके चलते ट्रेन की खिड़की का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply