पटना, 01 जनवरी 2023। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर अधिकारियों को शराब के असली धंधेबाजों को पकड़ने की हिदायत दी। नीतीश कुमार ने शनिवार को संवाददाताओं से बातचीत के दौरान जहरीली शराब कांड के अभियुक्त की हुई गिरफ्तारी के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि जो कुछ हुआ उसको लेकर सरकार गंभीर है। दोनों विभाग के अधिकारी इसको देख रहे हैं। एक-एक चीज की जांच हो रही है कि यह कैसे हुआ। उन्होंने अधिकारियों को एक-एक चीज पर नजर रखने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्यादातर लोग शरबबंदी के पक्ष में हैं। कुछ लोग गड़बड़ करने वाले होते हैं, जिन पर कार्रवाई की जाती है। कई बार जिनके पास इसको रोकने की जिम्मेवारी होती है वह भी ठीक ढंग से काम नहीं करते हैं तो उन पर भी कार्रवाई होती है। आजकल शराब की सप्लाई करने वाले बाहरी एवं यहां के लोग रोज पकड़े जा रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि शराब के असली धंधेबाजों को ढूंढकर पकडि़ए। नीतीश कुमार ने यात्रा पर जाने के सवाल के जवाब में कहा कि वह हमेशा यात्रा पर जाते रहे हैं। इस दौरान वह पहले से चल रहे कार्यों को देखेंगे और कहां क्या कमी है उसे जानेंगे। वह एक-एक चीज को देखने और समझने के लिए यात्रा पर जाते हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में विकास का काम कितना हुआ और कहां पर क्या कमी है उसे स्पॉट पर जाकर देखते हैं। यात्रा के दौरान वह लोगों से मिलकर उनकी बात भी सुनेंगे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी के गुजरात मॉडल पर शराबबंदी लागू किए जाने की मांग के सवाल पर कहा कि उन्हें इस संबंध में जानकारी नहीं है। जब मांझी उनसे मिलने आएंगे तो उन्हें सारी बातें बता दी जाएंगी। शराबबंदी सर्वसम्मति से लागू हुआ था। शराब की लत छोड़ने के लिए उन्होंने लोगों का प्रशिक्षण भी करवाया है। उन्होंने कहा, शराब पीने से लोगों को नुकसान होता है। इन सब चीजों की उनको (मांझी को) जानकारी नहीं होगी। हम उनसे पूछ लेंगे।
Check Also
नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ
Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur