तमिलनाडु ,31 दिसम्बर 2022 (ए)। तमिलनाडु के नामक्कल जिले के एक घर में कथित तौर पर पटाखे रखे हुए विस्फोट में एक पटाखा दुकान के मालिक और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गयी और इतने ही लोग घायल हो गये। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब चार बजे अचानक हुए इस विस्फोट से मोहनूर इलाके में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास के कुछ अन्य लोग घायल हो गये। करीब दो घंटे तक दमकल की गाडिय़ों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
उक्त घर में कथित रूप से पटाखे रखे हुए थे। यह जानकारी पुलिस ने आज दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह स्पष्ट नहीं है कि लाइसेंस धारक तिल्लई कुमार (37) ने अपने घर में पटाखा क्यों रखा हुआ था। यह घटना तड़के करीब चार बजे हुई। तिल्लई कुमार, उसकी मां सेल्वी (57) और पत्नी प्रिया (27) की मौके पर ही मौत हो गई।’
उन्होंने बताया कि हालांकि, कुमार की चार साल की बेटी बाल-बाल बच गई। अधिकारी ने कहा कि विस्फोट के चलते कुमार के पड़ोस में रहने वाली 70 वर्षीय एक महिला की भी मौत हो गई। विस्फोट होने या मकानों को हुए नुकसान के कारण जलने या घायल होने वाले चार व्यक्तियों को इलाज के लिए नामक्कल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने किसी भी तरह की साजिश से इनकार करते हुए कहा कि यह पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि विस्फोट बिजली के शॉर्ट-सर्किट से या फिर किसी मोमबत्ती से पटाखों में आग लगने की वजह से हुआ।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur