नई दिल्ली ,29 दिसंबर 2022 (ए)। देश का पहला ग्रीन कॉरिडोर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे 1380 किलोमीटर लंबा है। कॉरिडोर का डिजाइन इस तरह का है कि अगर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़े तो इस पर प्लेन उतारा जा सकता है। इसको लेकर आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में नेशनल हाईवे 16 पर फ्लाइट्स को उतारने का ट्रायल आज किया गया। यह ट्रायल सफल भी रहा है। दिल्ली-मुंबई कॉरिडोर का दिल्ली से दौसा तक पहला हिस्सा जनवरी में शुरू हो जाएगा। यह 220 किलोमीटर की दूरी लोग दो घंटे में पूरा कर सकेंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, इस कॉरिडोर के दौसा तक के हिस्से का 99.9 फीसदी काम पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का काम चल रहा है। जैसे ही हरी झंडी मिल जाएगी यह हाइवे शुरू कर दिया जाएगा। दिल्ली से मुंबई तक पूरा कॉरिडोर दिसंबर 2023 तक पूरा होने का अनुमान है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur