Breaking News

नई दिल्ली@बूस्टर डोज वालों को नहीं दी जाएगी नेजल वैक्सीन

Share


नई दिल्ली ,28 दिसंबर 2022 (ए)। भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को पिछले हफ्ते भारत के कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया है। प्राइवेट अस्पतालों को भारत बायोटेक की एक खुराक 800 रुपये की मिलेगी, इसके अलावा इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी भी लगेगा। वहीं, सरकारी सेंटर्स पर वैक्सीन की कीमत 325 रुपये तय की गई है। हालांकि फिलहाल यह वैक्सीन सिर्फ प्राइवेट सेंटर्स पर ही मिलेगी। इन सबके बीच देश के वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख ने आज बताया कि यह नेजल वैक्सीन उन लोगों को नहीं लगायी जा सकती जिन्होंने बूस्टर डोज ली है।
बूस्टर डोज के रूप में लगाई जाएगी नेजल वैक्सीन
देश के वैक्सीन टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ एन के अरोड़ा ने बताया कि यह इंट्रानेजल वैक्सीन पहले बूस्टर डोज के रूप में लगाई जाएगी। उदाहरण के लिए, अगर किसी व्यक्ति को पहले से ही बूस्टर डोज मिल चुकी है तो उसे नेजल वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। यह उन लोगों के लिए है जिन्होंने अभी तक प्रीकॉशनरी डोज नहीं ली है।


Share

Check Also

कोलकाता@ममता की टीएमसी टूटी…58 विधायकों ने अलग गुट बनाया

Share ऋतब्रत बनर्जी को विधायक दल का नेता चुनाकोलकाता,03 जून 2026। पश्चिम बंगाल में ममता …

Leave a Reply