Breaking News

अम्बिकापुर,@गुरु गोविंद सिंह महाराज के 356 वें प्रकाश पर्व निकाली गई शोभयात्रा

Share


अम्बिकापुर, 27 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। गुरु गोविंद सिंह महाराज के 356 वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मंगलवार को साहिब श्री गुरु ग्रंथ साहिब की छत्रछाया में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। इस दौरान काफी संख्या में समाज के महिला-पुरूष शामिल रहे। शोभायात्रा गुरुद्वारा से निकल कर शहर के विभिन्न सड़कों से गुजरी। इस अवसर पर विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।
परंपरागत वेशभूषा में पंज प्यारे गुरुचरण सिंह ,नवराज सिंह ,प्रताप सिंह, गुरसेवक सिंह, हरमिंदर सिंह व निशान साहिब सेवा परमवीर सिंह, प्रभजोत सिंह की अगुवाई में शोभा यात्रा निकाली गई। नगर कीर्तन करते हुए साध संत जी गुरुद्वारा साहिब से गुरुद्वारा नानक निवास पहुंची। वहां से वापस गुरु नानक निवास होते हुए ब्रह्म रोड होकर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा शोभा यात्रा पहुंची। तत्पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। शोभा यात्रा के दौरान महामाया चौक पर विश्व हिंदू परिषद सहित सभी समाज के लोगों द्वारा विशेष स्वागत किया गया। प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष गुरुचरण सिंह छाबड़ा अपने सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद किया। श्री गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व 29 दिसंबर को बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। उस दिन गुरु का अटूट लंगर भी बरताया जाएगा। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के सचिव नरेंद्र सिंह सभी को शामिल होने अनुरोध किया। शोभा यात्रा के दौरान गतका दल ने कई हैरतअंगेज करतब दिखाए। जो आकर्षक का केन्द्र रहा।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply