नई दिल्ली@सीबीआई ने लालू के खिलाफ फिर से खोला केस
नई दिल्ली ,26 दिसंबर 2022 (ए)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के खिलाफ सीबीआई ने एक बार फिर से रेलवे प्रोजेक्ट्स के आवंटन में भ्रष्टाचार का मामला खोल दिया है। केंद्रीय एजेंसी के इस फैसले से बिहार की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
यूपीए के पहले कार्यकाल के दौरान लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे और उसी दौरान रेलवे के प्रोजेक्ट्स के अलॉटमेंट में भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इस मामले की जांच सीबीआई ने 2018 में शुरू की थी। यह जांच मई 2021 में बंद कर दी गई थी। तब सीबीआई सूत्रों का कहना था कि आरोपों के आधार पर फिलहाल कोई मामला नहीं बनता है। लालू यादव के अलावा बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, बेटियों चंदा यादव और रागिनी यादव को भी इस मामले में आरोपी बनाया गया है।
सीबीआई यह मामला तब खोल रही है जब नीतीश कुमार ने पाला बदल लिया है। नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़कर एक बार फिर आरजेडी के साथ गठबंधन कर लिया है। नीतीश कुमार ने यह कहते हुए भाजपा से गठबंधन तोड़ लिया है कि वह उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश कर रही है। सीबीआई के इस कदम से बिहार की राजनीति में हलचल फिर से तेज हो रही है
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur