Breaking News

कोरबा@निजात अभियान के अंतर्गत थाना कुसमुंडा क्षेत्र ग्राम अंगावन में चलाया गया जागरूकता कार्यक्रम

Share

कोरबा, 26 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निजात अभियान के तहत दिनांक 26.12.2022 को पुलिस थाना कुसमुंडा के ग्राम अंता ग्राम भैरो ताल क्षेत्र के लोगों को हमर बेटी हमर मान, साइबर क्राइम, गुड टच बैड टच, की विस्तृत जानकारी देकर नाबालिग बच्चों को गाड़ी न चलाने देने के संबंध मे जानकारी देकर जागरूक किया गया। ग्राम अंता ग्राम भैरो ताल में लोगों को संबोधित करते हुए निजात अभियान के तहत नशे के दुष्प्रभाव के तहत कार्यक्रम आयोजित कर नशे से बचने की सलाह दी गई ।बताया गया के कोरबा पुलिस द्वारा शुरू किया गया निजात अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply