Breaking News

सूरजपुर,@हत्या के आरोपी का उसी के घर मे मिला शव,बसदेई में सनसनी

Share

सूरजपुर, 26 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। हत्या के आरोपी की आज सुबह उसी के घर मे शव मिलने से बसदेई में सनसनी का माहौल रहा।पुलिस ने हत्या का जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। जमीन विवाद पर हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है,पुलिस इस एंगल के अलावे अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रख कर तहक¸ीक¸ात कर रही है। बसदेई में सोमवार की सुबह पुलिस को एक सुने मकान से बदबू आने की सूचना मिली जिस पर बसदेई चौकी प्रभारी बृजेश यादव टीम के साथ मौके पर पँहुचे ओर बाहर से तालाबंद कमरे को खोल कर देखा तो सन्न रह गए।गांव के ही 35 वर्षीय भारत राजवाड़े का शव खून से लथपथ था और शव कम से कम हफ्ते पर पहले का था जिससे वह पूरी तरह सड़ चुका था। सिर आदि कीड़े लगने से खोखला हो गया था।बहरहाल,शव की हालत देख हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू की है ।एफएसएल,डॉग स्मयड आदि की मदद ली जा रही है।हालांकि अब तक कोई सुराग हाथ नही लगा है। पर जांच में यह तथ्य सामने आया है कि आरोपी खुद चोरी से लेकर हत्या तक का आरोपी रहा है।दो हत्याओ का वह आरोपी रहा जो फिलहाल जमानत पर बाहर था।उसकी पत्नी उसे छोड़ कर किसी ओर के साथ घर बसा ली है जिससे वह घर पर अकेले रहता था।बीते 17 दिसंबर से वह लापता था।बताया जा रहा है कि जमीन के मसले को लेकर उसका गांव में ही विवाद था।पुलिस इस एंगल के साथ दूसरे अन्य एंगल को लेकर तहक¸ीक¸ात शुरू की है।पुलिस को उम्मीद है कि शीघ्र आरोपी की गर्दन नप जाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply