Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 25 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नेशनल हाईवे पर स्थित पंचवटी ढाबा के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर रघुनाथपुर पुलिस उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जितेंद्र ठाकुर पिता राजेंद्र ठाकुर उम्र 32 वर्ष अंबिकापुर स्थित दर्रीपारा का रहने वाला था। वह रघुनाथपुर में सैलून चलाता था। शनिवार की सुबह वाह अपने काम पर गया था। वापस लौटते समय रात करीब 8:30 बजे अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply