Breaking News

नई दिल्ली@करोड़ों देशवासियों को केंद्र सरकार ने दिया बड़ा तोहफा

Share


अब लोगों को मुफ्त में मिलेगा राशन
नई दिल्ली ,23 दिसंबर 2022 (ए)
। केंद्र सरकार ने आज शुक्रवार देश वासियों को बड़ा तोहफा दिया है। आज नारियल के खोपरा पर एमएसपी, को वन रैंक वन पेंशन समेत कई मामलों में बड़ी जानकारी दी गई है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि वन रैंक वन पेंशन के रिवीजन को मंजूरी दे दी है। अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहले 20.60 लाख पेंशनरों को लाभ मिलता था लेकिन अब रिवीजन के बाद 25 लाख पेंशनर हो गए हैं। इससे सरकार पर 8500 करोड़ का भार पड़ेगा।
अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘1 जुलाई.2014 के बाद रिटायर्ड हुए सुरक्षा कर्मियों को मिलाकर ह्रक्रह्रक्क के लाभार्थियों की संख्या 25,13,002 पर पहुंच गई है। 1 अप्रैल 2014 से पहले यह संख्या 20,60,220 थी। जिन रक्षा कार्मिकों ने 1 जुलाई 2014 के बाद अपनी इच्छा से रिटायरमेंट लिया है उन्हें यह लाभ नहीं मिलेगा।’
इतना ही नहीं, केंद्रीय कैबिनेट ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के तहत 81.3 करोड़ गरीबों को एक साल तक मुफ्त राशन देने का फैसला किया है। केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, ‘सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत चावल, गेंहू और मोटा अनाज क्रमश: 3, 2 और 1 रुपए प्रति किलो की दर से देती है। सरकार ने फैसला लिया है कि दिसंबर 2023 तक यह पूरी तरह से मुफ्त में मिलेगा। इससे 81.35 करोड़ लोगों को फायदा होगा।’
कैबिनेट ने 2023 सीज़न के लिए मिलिंग खोपरा की उचित औसत गुणवत्ता के लिए 10,860/- रु. प्रति मि्ंटल और बॉल खोपरा के लिए 11,750/- रु. प्रति मि्ंटल के न्यूनतम समर्थन मूल्य को मंज़ूरी दी है। अनुराग ठाकुर ने कहा – इससे नारियल उत्पादक को बेहतर पारिश्रमिक लाभ सुनिश्चित होगा


Share

Check Also

नई दिल्ली@भोंदू बाबा अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे में मौत…

Share नई दिल्ली,17 अप्रैल 2026। भोंदू अशोक खरात मामले के अहम गवाह की सड़क हादसे …

Leave a Reply