
बलरामपुर, 22 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। जिले के बलरामपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत कांडा के नगेशिया पारा में संचालित प्राथमिक शाला स्कूल में मध्यान भोजन में अनियमितता जहां चावल के साथ दाल और सजी की मात्रा में कमी पाई गई। आलू की सçज भी कम मात्रा में खाना में खिलाया जाता है। जहां 25 से 30 बच्चों को आधा किलो आलू की सçज के 5-6 टुकड़े ही भोजन में मिलता है। कभी-कभी तो सçज भी नसीब नहीं होता है।
दाल में चावल का पसाया हुआ पानी मिलाकर बच्चे को खिलाया जाता है और उसी गुजारा करना पड़ता है।
स्कूल में खाना बनाने वाली बाई के द्वारा बताया गया कि दाल में चावल का पसा हुआ पानी मिलाकर बच्चे को खिलाना पड़ता है आलू के सिवा कुछ भी सçजयां हमारे यहां उपलध नहीं हो पाता इसलिए हमें केवल आलू की सजी बनाते हैं और जब आलू की सçजयां जब उपलध हो पाता तो हमें गांव से ही कुछ अपने से ही सçजयां की व्यवस्था कर खिलाना पड़ता है बच्चों को
सजी में केवल आलू का सजी और स्कूल की बच्चों की जनसंख्या की बात करें तो यहां टोटल बच्चे 32 हैं बच्चों में आधा किलो आलु आखç¸र कैसे कर पाते होंगे बच्चे अपने भोजन। जब हम वहां पदस्थ शिक्षक से पूछे तो उनके के द्वारा यह बताया गया कि यह मध्यान भोजन किसी महिला समूह के द्वारा चलाया जा रहा है पर प्रधान पाठक के द्वारा खाद्य सामग्री की पूर्ति की जाती है लेकिन इस पर भी एक सवाल खड़ा होता है कि जब महिला समूह मध्यान भोजन संचालित कर रहा है तो फिर तो प्राथमिक शाला नगेशिया पारा में पदस्थ प्रधान पाठक क्यों खाद्य सामग्री पूर्ति करते हैं। जिससे यह पता चलता है की महिला समूह के नाम पर प्रधान पाठक के द्वारा मध्यान भोजन चलाया जा रहा है। जो एक जांच का विषय है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur