Breaking News

अंबिकापुर,@सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Share

अंबिकापुर, 22 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार युवक की टक्कर हो जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार लाल साय उम्र 42 वर्ष जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम हर्राटीकरा का रहने वाला था। वह 21 दिसंबर को कुंजनगर से बाइक से वापस घर लौट रहा था। रास्ते में खड़े ट्रेक्टर से उसकी बाइक टकरा गई। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर लाए। यहां जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply