Breaking News

अंबिकापुर@केदमा बना 90 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी वाला पहला केंद्र

Share

अंबिकापुर, 22 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। उदयपुर विकासखंड के वनांचल के धान खरीदी केंद्र केदमा जिले का पहला उपार्जन केंद्र बन गया है जहां पंजीकृत 90 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी पूरा कर लिया गया है। इसके साथ ही उपार्जन केंद्र लखनपुर व अमलभिट्ठी 87-87 प्रतिशत लघु व सीमांत किसानों से धान खरीदी कर दूसरे स्थान पर हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार केदमा उपार्जन केंद्र में कुल 483 कृषक पंजीकृत है जिनमें 405 लघु व सीमान्त तथा 78 दीर्घ कृषक हैं। इनमें से अब तक 136 लघु व सीमान्त किसानों से तथा 15 दीर्घ किसानों से धान खरीदी किया गया है। धान बेचने वाले कुल किसानों में से लघु एवं सीमांत किसानों का प्रतिशत 90 है। इसीप्रकार लखनपुर में पंजीकृत 1339 लघु व सीमान्त किसानों में से 576 किसानों से तथा अमलभिट्ठी में 921 लघु व सीमान्त किसानों में से 546 से खरीदी किया गया है। कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में धान खरीदी सुचारू एवं पारदर्शीपूर्ण ढंग से किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर सभी उपार्जन केन्द्रों में लघु व सीमांत किसानों को प्राथमिकता देते हुए पहले टोकन जारी किया जा रहा है ताकि धान खरीदी के लिए नियत समयावधि में कोई भी लघु या सीमांत किसान धान बेचने के लिये न छूटे। गांव-गांव में मुनादी कराकर लघु व सीमांत किसानों को जानकारी दी जा रही है कि पहले लघु व सीमांत किसानों को टोकन जारी किया जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply