Breaking News

जयपुर@अप्रैल माह से 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर,सीएम ने की घोषणा

Share


जयपुर, 19 दिसंबर 2022 (ए)। राजस्थान में 2023 में विधानसभा चुनाव होने है। इसके लिए कांग्रेस पार्टी ने भी अभी से तैयारी कर ली है। इसके मद्देनजर आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा चुनावी ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक अप्रैल से बीपीएलऔर उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को 500 रुपए में रसोई गैस सिलेंडर मिलेगा। आपको बता दें कि सीएम ने यह घोषणा सोवार को अलव के मालखेड़ा में आयोजित जनसभा में की।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उज्ज्वला योजना के नाम पर नाटक किया था। गैस सिलेंडर 1036 रुपये का मिल रहा है। मगर हमारी सरकार इस दायरे में आने वाले लोगों की स्टडी करवा रही है। लेकिन मैं घोषणा करता हूं कि एक अप्रैल से बीपीएल और उज्जवला योजना में आने वाले परिवारों को 500 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से देंगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पाकिस्तान नहीं सुधरा तो हर कार्रवाई के लिए तैयार,आतंकवाद और बातचीत साथ नहीं चल सकती : राजनाथ

Share नई दिल्ली,27 सितम्बर 2026। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को लेकर …

Leave a Reply