Breaking News

अंबिकापुर@महिला गश्ती दल शहर की सड़कों पर लगातार कर रहीं निगरानी

Share


अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। महिला गश्ती दल की उपस्थिति अब शहर की सड़कों पर प्रभावी रूप से नजर आने लगी है। गश्ती दल महिलाओं की सुरक्षा के साथ जागरूकता, जरुरतमंदो की सेवा में भी लगातार अपना योगदान देकर आमनागरिकों में सुरक्षा की भावना विकसित कर रही हैं। गत दिनों तालाब किनारे पड़े एक व्यक्ति को महिला गश्ती दल द्वारा सुरक्षित रूप से उसके घर पहुंचाया गया। महिला गश्ती दल स्कूल, कॉलेज, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर लगातार भ्रमण कर संदेहियों पर नजर रख रहीं हैं एवं महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। शनिवार को महिला गश्ती दल घड़ी चौक, गांधी चौक, चौपाटी, पीजी कॉलेज, हॉली क्रॉस स्कूल, संजय पार्क एवं अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर महिला सुरक्षा एवं जागरूकता हेतु लगातार भ्रमण कीं। महिला गश्ती दल की भूमिका रविवार को होने वाले सरगुजा पुलिस के आयोजन वॉकथन में भी देखने को मिलेंगी। वॉकथन में महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा भी महिला गश्ती दल की प्रमुख जिम्मेदारी रहेगी।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply