अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। बिलासपुर नेशनल हाईवे पर स्थित हंसडांड राइसमिल के समीप शुक्रवार की देर की शाम 7.30 बजे ट्रक और बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई थी। जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हंसडांड राइस मिल के समीप शुक्रवार की शाम लगभग 7.30 बजे ग्राम जजगा मंदिर से पूजा करके अपने गृह ग्राम बरढोढ़ी चौकी मणिपुर जा रहे बाइक सवार विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमए 3020 से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार युवक बलजीत दास उर्फ बलबीर पिता नैनदास उम्र 18 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक मोहनदास को गंभीर चोटें आई थी। जिसे उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। यहां उसकी स्थिति को गंभीर देखते हए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर मृतक के परिजन शनिवार को लखनपुर थाना पहुंचकर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur