अंबिकापुर, 17 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धी दर्ज की गई थी। तापमान बढ़कर 15 डिग्री तक पहुंच चुका था। लोग मार्च-अपै्रल की मौसम की तरह महसूस कर रहे थे। पर चक्रवाती तूफान निष्प्रभावी होने के साथ अब एक बार फिर से उार, पश्चिम- उार की हवाओं से तापमान में गिरावट आने लगी है। इस समय पंजाब, हरियाणा, उाराखंड सहित उारी राजस्थान में शीत लहरें चल रही है। इन क्षेत्रों से आने वाली शुष्क ठंडी हवाओं का प्रभाव के कारण सरगुजा संभाग में भी असर दिखना शुरू हो गया है। शनिवार की पूरे दिन चल रही बर्फीली हवाओं के कारण लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिली। लोग पूरे दिन गर्म कपड़ों में नजर आए। शाम होते ही ठंड का और प्रभाव बढ़ गया। लोग ठिठुरन महसूस कर रहे थे। लोग राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ा। अगले कुछ दिनों में सरगुजा संभाग में भी पड़ेगा। अगले दो -तीन दिनों में संभाग में न्यूनतम तापमानों में 3 से 4 डिग्री तक कि गिरावट की संभावना है। तापमान में लगातार आ रही गिरावट के कारण ठंड बढऩी शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में ठंड का असर और ज्यादा है। सुबह हल्के कोहरे भी छाए रह रहे हैं। वहीं ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। चक्रवाती तूफान के प्रभाव के कारण 13 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री तक पहुंच गया था। वहीं इसके बाद 4 दिन के अंदर तापमान में लगातर गिरावट आने लगी है। शनिवार को यहां का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह से चल रही ठंडी हवा चलने से तापमान में और गिरावट होने की संभावना है।
इस तरह गिरा तापमान
दिनांक तापमान
13 दिसम्बर 15.5 डिग्री
14 दिसम्बर 13.3 डिग्री
15 दिसम्बर 12.7 डिग्री
16 दिसम्बर 10.4 डिग्री
17 दिसम्बर 8.06 डिग्री
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur