भोपाल ,16 दिसंबर 2022 (ए)। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कमलाराजा अस्पताल में एक महिला ने चार पैर वाली बच्ची को जन्म दिया है। अब इस बच्ची को देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ जुटने लगी है। बच्ची के चार पैर को देखकर हर कोई हैरान है।
डॉक्टर ने भी यह जानकारी दी है। डॉक्टर की ओर से कहा जा रहा है कि इसे मेडिकल की भाषा में इशियोपेगस कहते हैं। यह लाखों में से 1 बच्चे में होता है, जब अतिरिक्त अंग विकसित हो जाते हैं।
अस्पताल के आसपास लोगों का जमावड़ा भी लग गया है। फिलहाल डॉक्टर्स नवजात को न्यूबॉर्न केयर यूनिट में रखे हुए हैं। डॉक्टर्स पर नजर भी बनाए हुए हैं। हालांकि जैसे-जैसे यह खबर फैल रही है, वहां लोगों का जमावड़ा और भी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। हर कोई जानने की इच्छा भी रख रहा है कि आखिर यह कैसे हुआ है। इसको लेकर डॉक्टर ने ने भी मेडिकल जानकारी दी है। डॉक्टर की ओर से कहा जा रहा है कि इसे मेडिकल की भाषा में इसे इशियोपेगस कहते हैं। यह लाखों में से 1 बच्चे में होता है, जब अतिरिक्त अंग विकसित हो जाते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur