जम्मू ,16 दिसंबर 2022 (ए)। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में आर्मी कैंप के पास सेना के एक संतरी ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की। इस घटना में दो स्थानीय नागरिकों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। इसको लेकर गुस्साए लोगों ने राजौरी-जम्मू हाईवे जाम कर सेना के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है।
शुरुआती जांच में सामने आया है कि सेना के एक संतरी ने शुक्रवार सुबह कथित तौर पर गोलीबारी की। अधिकारियों ने कहा कि पीडि़त जो कथित तौर पर सेना के साथ कुलियों के रूप में काम कर रहे थे। सुबह करीब 6.15 बजे वह एक सैन्य शिविर के अल्फा गेट के पास आ रहे थे, इसी दौरान उन पर गोलीबारी की गई।
Check Also
नई दिल्ली@अब भूकंप आने से पहले ही चल जायेगा पता
Share ये सैटेलाइट पहले ही बता देगा नई दिल्ली,18 मई 2024 (ए)। नासा-इसरो सिंथेटिक अपर्चर …