Breaking News

सूरजपुर@कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था बदहालःश्यामबिहारी जायसवाल

Share


भूपेश सरकार के चार साल छत्तीसगढ़ की जनता के लिए अभिशाप

सूरजपुर, 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। कांग्रेस सरकार के 04वर्षों के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ अपराध का गढ़ बनकर रह गया था। प्रदेश में माफियाराज,गुंडाराज,जंगलराज का बोलबाला है। भूपेश सरकार के 04वर्ष की विफलताओं पर जिला भाजपा द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक श्यामबिहारी जायसवाल ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।छाीसगढ़ में सरकार के सरंक्षण मे वरिष्ठ अधिकारी बड़े पैमाने पर संगठित भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।केन्द्रीय जांच एजेंसियों द्वारा जांच में प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों के घरों मे बड़े पैमाने पर नगदी व ज्वेलरी मिल चुकी है। कोयले व रेत के अवैध कारोबार में सरकार के संरक्षण में अधिकारी व कुछ व्यापारियो का गिरोह मिलकर खनिज संपदाओं का अवैध दोहन कर रहा है तथा कमीशनखोरी का खेल पूरे प्रदेश मे खेला जा रहा है।पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है दिनदहाड़े न्यायधानी मे जिस तरह कांग्रेस पदाधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी जाती है इससे आम आदमी के सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है। छत्तीसगढ़ में पिछले चार वर्षों में 06हजार से अधिक महिलाओं से अनाचार की शिकायतें सामने आई हैं। नेशनल क्राईम यूरो के अनुसार छत्तीसगढ़ दुष्कर्म के मामले में 6वें नंबर पर व फिरौती में चौथे नंबर पर है।कांग्रेस का घोषणापत्र झूठ का पुलिंदा साबित हो गया है। घोषणा पत्र मे किए पूर्ण शराबबंदी के वादे से सरकार मुकर रही है। आज भी किसानों व महिला समूहों का ऋण माफी का वादा अधूरा है। कांग्रेस के चार वर्षों के कार्यकाल मे सरकार की आर्थिक स्थिति बद से बदतर हो गई है।कांग्रेस ने इन चार वर्षों मे 60हजार करोड़ का कर्ज ले चुकी है।प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है छत्तीसगढ़ में स्टार्ट अप योजना देश में 22वे स्थान पर है। बेरोजगारी भाा का वादा करने के बावजूद चार साल पूरे होने पर बेरोजगारी भाा का पता नही है।सरकार विभिन्न भर्ती परीक्षाओं को स्थगित कर युवाओं को धोखा दे रही है।उन्होने कहा कि छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति को प्रदेश सरकार धोखा दे रही है स्वयं सहायता समूहों से रेडीटूईट का काम छिन लिया गया। छतीसगढ़ का किसानो की हालत बदतर है चार साल मे 660किसानों ने आत्महत्या की है। पूरे प्रदेश में 16लाख परिवारों का आवास भूपेश सरकार ने छिनने का काम किया है।प्रधानमंत्री जलजीवन मिशन व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण छाीसगढ़ देश मे निचले पायदान पर है ।उन्होंने कहा कि इन चार सालो मे छत्तीसगढ़ बदहाल स्थिति है ऐसे मे कांग्रेस को गौरव दिवस मनाने का कोई अधिकार नही है। भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिले मे व्याप्त भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया।उन्होंने कहा कि भैयाथान इलाके मे फसल बीमा की राशि मे करोड़ों रुपए का भ्रष्टाचार का मामला उजागर होने के बावजूद आज तक वसूली की कार्रवाई नही हुई। वही पशु ऋण व चारा घोटाले मे कलेक्टर के निर्देश के बावजूद आरोपियों पर एफआईआर न होना दुर्भाग्य पूर्ण है। भ्रष्टाचार इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, जिला मिडिया प्रभारी शशि तिवारी, शहर मंडल अध्यक्ष अजय अग्रवाल ,किरण खेस मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply