Breaking News

अंबिकापुर,@किसान गर्जना रैली में शामिल होने सरगुजा के करीब 100 किसान दिल्ली के लिए रवाना

Share

अंबिकापुर, 16 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। भारतीय किसान संघ लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य एवं अन्य मांगों को लेकर 19 को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली करने जा रहा है। इस रैली में देश भर से दो लाख किसान जुटेंगे। किसान गर्जना रैली में छाीसगढ़ से सभी जिलों से हजारों की संख्या में किसान बसों एवं ट्रेनों से दिल्ली जा रहे हैं। किसान गर्जना रैली में 100 किसान सरगुजा जिले से दिल्ली के लिए रवाना हुए अम्बिकापुर से जबलपुर और जबलपुर से दिल्लीभारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष किशोर सिंह बघेल के नेतृत्व में दिल्ली रवाना हुए।
देश में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव चल रहा है, देश में जब खाद्यान की समस्या थी, तब स्व. प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। वह भी काफी वर्ष हो गये, आज भी किसानों ने सभी आदानों को एमआरपी में खरीदता तो है लेकिन बेचने के समय एमएसपी की बात चलती है। स्वतंत्रता के 75 वर्षों के बाद किसान आज भी इंतजार में है कि उनकों कब न्याय मिलेगा। कम से कम ”लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य’’ तो उनको मिलें। वह तो नही मिलता है इसके उपर सभी आदानों के उपर जी.एस.टी. की मार भी अलग से है। जी.एस.टी. कानून के अंतर्गत सभी उत्पादकों को इनपुट क्रेडिट मिलता है सिवाय किसानों को छोड़कर। यद्पि सरकार ने किसान सम्मान निधि का एक अच्छा कदम सही दिशाा में अपर्याप्त कदम था, फिर भी किसानों ने उसका खुले दिल से स्वागत किया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि किसानों के लिए एक छोटा सा बड़ा कदम है। मगर ये वर्ष 2019 की किसान सम्मान निधि 6,000 रू. प्रति वर्ष आज की स्थिति में, सारे आदानों मे मूल्य वृद्वि के कारण बहुत ही कम लगता है। सरकार किसान के हित में सोचकर खाद में ससीडी तो देती है लेकिन ये अधिकतर किसान के हित में न होकर कम्पनियों के हित में है। हाल ही में पर्यावरण मंत्रालय ने जी.एम. सरसों को अनुमति दे दिया है। इधर प्रधानमंत्री जी ने प्राकृतिक खेती की बात करते है, जैव विविधाा की बात करते है, मधुमक्खी पालन की बात करते है, पंचमहाभूत के संरक्षण की बात करते है, उधर पर्यावरण मंत्रालय ने इन सभी के एकदम विपरित जी.एम. फसलों की तरफदारी कर रहे है।
ऐसे ही हर क्षेत्र को पानी के लिए नदी जोडऩे की घोषणा तो हुई है लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ दिख नही रहा है।
इसलिए भारतीय किसान संघ ने आगामी 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में एक विशाल किसान गर्जना रैली का आयोजन कर रहा है। देश के सभी प्रांतों से करीब 560 जिलों से प्रतिनिधि आने वाले है, कई प्रतिनिधि अपने-अपने स्थानों से साईकिल रैली, मोटरसाईकिल रैली, जन सभाऐं, नुकड़ सभाऐं, पत्रकार वार्ताऐं करते हुए निकल पड़े है। अच्छी बात हैै कि सभी पत्रकार बंधु ने इस जन-जागरण का पर्याप्त साथ दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply