अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। नाबालिग लड़की को बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के मामले में बतौली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीडि़ता से शादी करने का झांसा देकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म भी किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र निवासी एक नबालिग लड़की 5 दिसंबर को लापाता हो गई थी। परिजन की रिपोर्ट पर पुलिस मामले की जांच कर रही थी। विवेचना अपहृता बालिका व अज्ञात आरोपी का पतासाजी किया गया जो विवेचना के दौरान साथ में काम करने वाला लडका सहेश चौहान निवासी ग्राम काटाद्वार जिला कोरबा द्वारा नाबालिग को अपने साथ बहला फुसला कर भगा कर ले जाने की जानकारी पुलिस टीम को प्राप्त हुई, जो तत्काल मामले मे पुलिस टीम द्वारा ग्राम काटाद्वार जिला कोरबा से नाबालिग बालिका को आरोपी सहेश चौहान के कजे से बरामद किया गया एवं आरोपी सुकेश द्वारा शादी करने का झांसा देकर नाबालिग पीडि़ता के साथ लगातार अनाचार की घटना कारित करना पिडि़ता द्वारा अपने कथन मे बताया गया हैं, जो प्रकरण में धारा 366 क, 376(2) ढ , पॉक्सो एक्ट की धारा- 5(ठ), 6 जोड़ी गई है, मामले के आरोपी सहेश चौहान निवासी काटाद्वार जिला कोरबा के विरुद्ध अपराध सबूत पाए जाने से तत्काल गिर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जाता हैं।संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी बतौली उनि प्रमोद कुमार पाण्डेय, सउनि नोहर साय मिंज, प्रधान आरक्षक, रविशंकर, आरक्षक महेन्द्र नाग, पुरेन्दर सिंह शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur