अंबिकापुर, 14 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। छाीसगढ़-झारखंड सीमा से लगे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में छाीसगढ़ व झारखंड के सुरक्षा बलों को लगाया गया है। इसी का परिणाम है कि धीरे-धीरे क्षेत्र से नक्सलियों का सफाया होता जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग जिला बलरामपुर-रामानुजगंज व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन प्रशांत कतलम को जानकरी मिली की वर्ष 2017 में सामरीपाठ क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बाक्साइट खदान में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले करने वाला नक्सलियों का एक सदस्य रामचन्द्र उर्फ रमेश यादव जशपुर मिले में अपने ससुराल में छिपा है। एसपी के निर्देश पर टीम गठित कर पुलिस जशपुर रवाना हुई। पुलिस ने जशपुर जिले के सन्ना से नक्सली रामचंद्र यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान गिरफ्तार नक्सली रामचंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान शंकर यादव, गुड्डू यादव व जगदीश यादव शामिल थे। उसके निशानदेही पर पुलिस ने अन्य नक्सलियों के घर में दबिश दी। जहां जगदीश यादव को झारखंड के महुआडांड़ से गिरफ्तार किया गया। बलरामपुर पुलिस ने इन दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। पुलिस ने रामचंद्र यादव के कजे से 12 बोर का बंदूक बरामद की है, जिसे उसने आंगन में गाड़ कर रखी थी। वहीं जगदीश के कजे से तलवार बरामद हुआ है। गिरफ्तार नक्सली रामचंद्र यादव ने पुलिस को बताया कि वह वर्ष 2013 में माओवादी संगठन टीपीसी में शामिल हुआ था। इसके बाद से वह झारखंड, छासीगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कई घटना को अंजाम दे चुका है। इसके खिलाफ झारखंड सरकार द्वारा 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया था। गिरफ्तार नक्सली रामचन्द्र यादव वर्ष 2017 में महुआडांड़ में वसूली को लेकर आगजनी एवं मारपीट किया था, वर्ष 2019 में महुआडांड़ के आगजनी एवं मारपीट के मामले में जेल गया था। जहां से वर्ष 2020 में जमानत पर रिहा हुआ था एवं फिर से टीपीसी के नक्सली गतिविधियों में सक्रियता था। उक्त आरोपी के विरुद्ध थाना सामरीपाठ में वर्ष 2017 में अजित कुमार सिंह बीकेसी बाक्साइट खदान मैनेजरद्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाक्साइट उत्खनन में लगी पोकलेन मशीन को आग के हवाले कर दी गई थी। कार्रवाई में मुख्य रूप से उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन डीके सिंह, निरीक्षक फरदीनन्द कुजूर, सहायक उप निरीक्षक आनंद मसीह तिर्की, प्रआर राजेन्द्र ध्रुव, जेम्स लकड़ा, आरक्षक विजय टोपी, जीवन किशोर तिग्गा, बुद्धिमान सिंह, दीपक कुमार बघेल, आभाष मिंग, नितिन खाखा व अमर शामिल रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur