कोरबा, 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रदेश भर में भ्रष्टाचार की क्या हालत है वह किसी से छिपा नहीं है कोई भी निर्माण हो उसमें जम के भ्रष्टाचार किया जा रहा है ऐसा ही एक मामला रामपुर विधानसभा क्षेत्र मैं देखने को आया है ढ्ढ यहाँ के खस्ताहाल सड़कों से जिले हर नागरिक वाकिफ है। क्षेत्र की कईं सड़के ख़राब हो चुके है, जिसमे झगरहा- कोरकोमा-पसरखेत तक,कुदमुरा से मदवानी मार्ग,चिर्रा से श्यांग सहित अन्य मार्ग की स्थिति ज्यादा ही खराब है। वर्तमान में इस झगरहा-कोरकोमा-पसरखेत मार्ग का मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। उक्त मार्ग का डामरीकरण व मरम्मत कार्य चल रहा है, लेकिन ठेकेदार दोयम दर्जे का काम कर रहे है। इसी वजह से मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है। मौजूदा स्थिति यह है कि जिस मानक के अनुरूप सड़क की मरम्मत होनी चाहिए उस तरह से कार्य नहीं कराए जा रहे । सड़कों के गड्ढों को पाटने के लिए न उसमें गिट्टी डालकर पैचिग की जा रही है और न ही उन्हें सफाई किया जा रहा है। इसके बाद छोटी गिट्टी और डामर डालकर हल्की परत बिछा दी जा रही है। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक ननकीराम कंवर को छाीसगढ़ विधानसभा का कद्दावर नेता कहा जाता है,जिन्हें साारूढ़ पार्टी भी सम्मान करती है,ऐसे में उनके क्षेत्र में इस तरह की कार्य की स्थिति बनी हुई है। जिसे देखकर यह लगता है कि इस सरकार के नुमाइंदे उनकी नहीं सुनते हैं अधिकारियों के साथी ठेकेदार भी जमकर भ्रष्टाचार करने में जुटे हुए हैं ढ्ढ ऐसे में बनने वाली सड़क कब तक टिक पाती है यह तो आने वाला वक्त मे पता चल पायेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur